{"_id":"5b2809444f1c1b5d748b58b3","slug":"51529350468-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में दंपति और बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में दंपति और बच्ची घायल
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे लोनी निवासी मनव्वर अपनी पत्नी नाजिश एवं डेढ़ वर्षीय बेटी बुसरा के साथ कार में सवार होकर ग्राम सांकरौद अपनी ससुराल जा रहा था। जब वह हाईवे पर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचा तभी हाईवे पर पीछे से आ रही कार की मनव्वर की कार में टक्कर लगी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार मनव्वर, उसकी पत्नी नाजिश एवं बेटी बुसरा गंभीर घायल हो गए। सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों घायलों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के सांकरौद निवासी रिश्तेदार भी सीएचसी पहुंचे। घायल मनव्वर ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार का नंबर परिजनों को बताया। परिजनों ने खेकड़ा थाने में कार का नंबर पुलिस को बताकर तहरीर दी। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।