{"_id":"5b28093f4f1c1bb36e8b88d3","slug":"51529350463-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनवाणी संग्रहालय में स्थापित किए शास्त्र एवं जिनवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनवाणी संग्रहालय में स्थापित किए शास्त्र एवं जिनवाणी
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
छोटा बाजार स्थित श्री प्राचीन शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रुत पंचमी महोत्सव के चलते भक्तों ने जिनवाणी संग्रहालय में हस्त लिखित जिनवाणी एवं शास्त्र फिर से सुसज्जित कर स्थापित कर धर्म लाभ उठाया।
खेकड़ा नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सोमवार की दोपहर एक बजे श्रुत पंचमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोशन दीदी के सानिध्य में भगवान महावीर की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की विशेष पूजा की। तदोपरांत जिनवाणी एवं शास्त्रों को जिनवाणी संग्रहालय में स्थापित करने का सौभाग्य सुरेश चंद जैन, बिजेंद्र जैन, अरुण कुमार जैन एवं राज कुमार जैन को प्राप्त हुआ। जिनवाणी स्थापित करने वाले सभी चारों अतिथियों का मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे अन्य भक्तों ने भी जिनवाणी एवं शास्त्रो को जिनवाणी संग्रहालय में स्थापित करने में सहयोग किया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा। इससे माहौल भगवान महावीरमय होकर रह गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद बांटा। इस दौरान जिनेश कुमार जैन, सुमेर चंद जैन, जनेश्वर दयाल जैन, ओमप्रकाश जैन, प्रदीप कुमार जैन, महेश जैन, अजय जैन, नितिन जैन, अजेश जैन, मुनील जैन, अंकुश जैन, प्रेम चंद जैन, संजय जैन, नरेश जैन, अक्षय जैन, श्रीमति नीतू जैन, कमलेश जैन, जयरानी जैन, रीना जैन, मधु जैन, सविता जैन, संगीता जैन, शांति जैन आदि रहे।