फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घटतौली के आरोप पर केंद्र प्रभारियों ने किया हंगामा

घटतौली के आरोप पर केंद्र प्रभारियों ने किया हंगामा

Sat, 10 Mar 2018 07:04 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
घटतौली के आरोप पर केंद्र प्रभारियों ने किया हंगामा
मिल गेट पर घटतौली में केंद्र प्रभारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

क्रासर...
चीनी मिल जीएम ने कांटे की जांच कराने का दिया आश्वासन
क्रासर...
प्रदर्शनकारी बोले मिल को भेजा जाने वाला गन्ना हो रहा कम
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। चीनी मिल गेट पर घटतौली का आरोप लगाते हुए गन्ना क्रय केंद्र प्रभारियों ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारी सेंटर इंचार्जों का कहना था कि सूख आदि के बाद गन्ना कम न बैठे इसके लिए गन्ना तौल करते समय सारे प्रयास के बाद भी मिल को भेजे गए गन्ना का वजन कम हो जाता है। ऐसे में उन लोगों पर आर्थिक दंड पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी गन्ना सेंटर इंचार्जों ने चीनी मिल जीएम से घटतौली बंद कराने की मांग की है। चीनी मिल जीएम ने कांटे को चेक कराने का आश्वासन दिया। गन्ना सेंटर इंचार्जों के प्रदर्शन के चलते शनिवार को अपरान्ह तक चीनी मिल के अधिकांश गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना की तौल बंद रही।
गन्ना क्रय केंद्रों और चीनी मिल गेट पर घटतौली के आरोप पर गन्ना किसान तो कई बार हंगामा प्रदर्शन कर चुके हैं। शनिवार को गन्ना क्रय केंद्रों के इंचार्जों ने मिल गेट पर एकत्र होकर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा कर रहे क्रय केंद्र इंचार्जों का कहना था कि गन्ना क्रय केंद्र पर तौल के बाद चीनी मिल गेट पहुंचने तक गन्ना का वजन कम न हो। इसके लिए किसानों से मिन्नत करने के साथ कुछ हथकंडे भी अपनाते हैं ताकि सेंटर से मिल को भेजा जाने वाला गन्ना कम न हो, पिछले कई दिनों से गन्ना से भरे वाहनों को धर्मकांटों से वजन कराने के बाद चीनी मिल को भेजा गया गन्ना कम हो रहा है। कर्मचारियों ने चीनी मिल गेट पर घटतौली का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे चीनी मिल जीएम से सेंटर इंचार्जों से घटतौली काए आरोप लगवाते हुए जांच कराने की मांग की। चीनी मिल जीएम ने कांटों की जांच कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं हंगामा कर रहे सेंटर इंचार्ज शांत हुए। गन्ना सेंटर इंचार्जों के हंगामे को लेकर शनिवार अपरान्ह तक चीनी मिल के अधिकांश गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल बंद रही। आश्वासन मिलने के बाद सेंटर इंचार्ज गन्ना तौल को अपने तैनाती के सेंटरों को रवाना हुए।
विज्ञापन

000000
शिकायत के बाद भी आंखें मूंदे बैठा प्रशासन
पूरनपुर। भाकियू के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह का आरोप है कि गन्ना क्रय केंद्रों और चीनी मिल गेट पर पिछले कई दिनों से घटतौली हो रही है। इसको लेकर किसान कई बार हंगामा, धरना प्रदर्शन कर चुके है। घटतौली की शिकायत तहसील मुख्यालय से लेकर बड़े अफसरों से कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन घटतौली के लिए अफसर आंखें मूंदे बैठे हैं। घटतौली के बाद भी चीनी मिल की रिकवरी प्राइवेट चीनी मिलों की तुलना में बहुत कम आ रही है। उनका आरोप है कि रिकवरी बढ़ाने को घटतौली हो रही है। भाकियू नेता ने अफसरों से गन्ना तौल से लेकर रिकवरी तक की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि अबकी बार घटतौली की शिकायत मिलने पर भाकियू जोरदार ढंग से आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed