{"_id":"5a8887874f1c1b78028b4e70","slug":"51518897031-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से जाम, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से जाम, परेशानी
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मुख्य मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण के कारण हर समय जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है।
नगर क्षेत्र के लोगों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाने के लिए नगर के एक मात्र मुख्य मार्ग से वाहनों में सवार होकर जाना पड़ता है। पाठशाला मार्ग पर नगर में वाहनों एवं पैदल चलने वाले लोगों की संख्या अत्यधिक है । मार्ग के दोनों तरफ दुकानदारों, मकान मालिकों ने स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण कर मार्ग को अत्यधिक संकरा कर दिया है। रही कसर मार्ग पर स्थित बैंकों में लेन देन करने के लिए वाहनों में सवार होकर आने वाले खाता धारक पूरी कर देते हैं। वाहनों को मार्ग किनारे खड़ा कर घंटों तक बैंकों में लेन देन करते हैं। इससे जाम की स्थिति और विकट हो जाती है। दिन भर जाम की समस्या से लोग जूझते रहते हैं। एक किलो मीटर दूरी वाले मुख्य मार्ग को पार करने के लिए वाहन सवारों को घंटों लग जाते हैं। साथ ही विद्यालयों में आने जाने वाले बच्चों एवं अन्य लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी घटित होती रहती है। परेशान लोग लंबे समय से जाम की विकट समस्या से निजात दिलाने के लिए मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के साथ ही बैंक शाखाओं के सामने खडे़ होने वाले वाहनों को वहां पर खडे़ न होने देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जाम की समस्या से निजात नहीं मिला। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या वास्तव में विकट है। इसे शीघ्र ही गंभीरता से लेकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।