{"_id":"5a7d23f14f1c1ba3268b9223","slug":"51518150641-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार से ट्रक में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार से ट्रक में लगी आग, हड़कंप
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
08 पीबीटीपी 27
हाईटेंशन तार से ट्रक में लगी आग, हड़कंप
आग पर काबू पाकर पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यृूरो
पूरनपुर। घुंघचाई चौराहेे पर बृहस्पतिवार देरशाम हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ट्रक में आग लग गई। पुलिस व फायर बिग्रेड की सतर्कता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे विशेष नुकसान नहीं हुआ। घटना के चलते चौराहे पर काफी देर जाम लगा रहा।
बृहस्पतिवार को घुंघचाई से पालिस (राइस ब्रान) भरकर एक ट्रक पीलीभीत जा रहा था। कस्बे में आसाम रोड घुंघचाई चौराहे पर पहुंचा ट्रक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया जिससे ट्रक में ऊपर रखे पालिस के बोरों में आग लग गई। इस दौरान चालक कूद कर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराकर और फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया इससे ट्रक में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन घटना के चलते चौराहे पर जाम लग गया। आग बुझने के बाद पुुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौराहे से हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।