{"_id":"5a7469db4f1c1ba32a8b527b","slug":"51517578715-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".. अब पांच किमी पैदल पढने नहीं जाना होगा तीन बहनों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.. अब पांच किमी पैदल पढने नहीं जाना होगा तीन बहनों को
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बहनों को अब पैदल नहीं जाना होगा पढ़ने
एसडीएम ने तीनों बहनों को दी साइकिल
02 पीबीटीपी 21
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। आर्थिक तंगी के चलते गन्ना कृषक महाविद्यालय में अध्ययनरत गांव लोधीपुर की तीन सगी बहन छात्राओं को पांच किलोमीटर पैदल चलकर अब महाविद्यालय नहीं जाना होगा। शुक्रवार को महाविद्यालय में हुए एक कार्यक्रम में एसडीएम शशि भूषण राय ने तीनों छात्राओं को एक-एक साइकिल दी।
गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि गांव लोधीपुर निवासी और महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा जीनत बी, शबनम बी, सोनम बी के पिता का कई साल पहले निधन हो गया था। मेधावी तीनों बहनों ने महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। तीनों बहनें आर्थिक तंगी को लेकर गांव से महाविद्यालय पैदल आती-जाती थीं। छात्राएं फीस तक बमुश्किल जमा कर पाती थीं। छात्राओं की आर्थिक स्थिति और पिता के न होने पर महाविद्यालय स्टॉफ ने चंदा एकत्र कर सहयोग करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में राज्यपाल आगमन को लेकर दो दिन पहले महाविद्यालय पहुंचे एसडीएम को भी छात्राओं की आर्थिक स्थिति की जानकारी हुई। तब एसडीएम ने तीनों छात्राओं का सहयोग करने की बात की। शुक्रवार को महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में एसडीएम शशि भूषण राय ने तीनों छात्राओं को अपने पास से एक-एक साइकिल खरीद कर दी। एसडीएम के सहयोग पर छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ ने आभार जताया है।
-----