फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   511 tourists picked up on the occasion of Holi

होली पर 511 पर्यटकों ने उठाया चूका स्पॉट का लुत्फ

Thu, 16 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
 होली की छुट्टियों का आनंद लोगों ने चूका स्पॉट एवं जंगल की सैर सपाटे के साथ उठाया। होली के दो दिनों में 511 पर्यटक चूका स्पॉट पहुंचे। इससे विभाग को 85 हजार रुपये आमदनी हुई। टाइगर रिजर्व का सीजन शुरू होने के बाद यूं तो नवंबर माह से ही प्रतिदिन पर्यटक यहां पहुंचते हैं लेकिन होली के दिनों में मिली छुट्टी पर पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले से बाहर काम धंधा एवं नौकरी पेशा लोग होली की छुट्टियों में घर पहुंचते हैं। ऐसे तमाम लोग शहरों की कोलाहल से प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने सोमवार दोपहर बाद एवं मंगलवार को चूका स्पॉट पहुंचे। पर्यटकों ने चूका स्पॉट और इसके किनारे स्थित शारदा सागर डैम का लुत्फ उठाया। इसके अलावा कई पर्यटकों ने जिप्सी एवं अन्य वाहनों से जंगल की सैर भी की। इसके चलते टाइगर रिजर्व में पिछले दो दिनों से अपेक्षाकृत अधिक चहल पहल देखी जा रही है वहीं पर्यटकों के आने से अधिकारी एवं स्टाफ भी खुश हैं। एसडीओ केपी सिंह ने बताया पिछले दो दिनों में 153 वाहनों से 511 पर्यटक चूका स्पॉट पहुंचे। जिससे 85 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन

पूर्णागिरी जाने वाले भी उठा सकते हैं लुत्फ
होली के दिन से ही उत्तराखंड का प्रमुख मां पूर्णागिरी मेला प्रारंभ हो जाता है। इस मेले में लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, फैजाबाद आदि से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पूरनपुर माधोटांडा खटीमा होते हुए पहुंचते हैं। माधोटांडा से खटीमा जाते समय यह दर्शनार्थी चूका स्पॉट का आनंद भी उठा सकते हैं। इसके चलते वनविभाग भी जगह-जगह होर्डिंग्स लगवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed