फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   51 lakh saplings drowned due to waterlogging

Pilibhit News: पानी भरने से डूब गई 51 लाख पौध

Thu, 11 Jul 2024 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 11 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
51 lakh saplings drowned due to waterlogging
मोबीनगंज ​स्थित नर्सरी में भरा पानी।स्रोत:वन विभाग
पीलीभीत। जुलाई में चलने वाले वृहद पौधारोपण के लिए सामाजिक वानिकी की नर्सरी में तैयार की गई पौध जलभराव के चलते डूब गई। इसके अलावा उद्यान विभाग की नर्सरी में तैयार पौध भी जलभराव की वजह से प्रभवित हुई है। ऐसे में 20 जुलाई के आसपास शुरू होने वाले पौधरोपण अभियान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पौध नष्ट होने से लक्ष्य की पूर्ति भी संभव नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस बार अलग-अलग विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिले में 20 जुलाई को 3661700 पौधों का रोपण होना है। इसके लिए सामाजिक वानिकी की 20 नर्सरी में 51 लाख से अधिक अलग-अलग प्रजाति की पौध को तैयार किया गया था। पौध तैयार होनेे के बाद अधिकारी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष वितरण की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश आफत बन गई। बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से मोबीनगंज, डिवीजन कार्यालय सहित बीस स्थानों पर बनी सामाजिक वानिकी की नर्सरी में चार से पांच फिट तक पानी भर गया। बीते तीन दिनों से पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed