{"_id":"5c2387f7bdec2256de78f2d0","slug":"41545832439-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, लेन-देन ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, लेन-देन ठप, लोग परेशान
Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Wed, 26 Dec 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
बैंक हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों की ज्यादातर शाखाएं रहीं बंद, 125 करोड़ का लेनदेन पर चोट
पीलीभीत। दो बैंकों का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय और वेतन संबंधी समझौते में देरी को विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को जिलेभर में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंकों पर ताला लटकने के कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मियों ने नौगवां चौराहे स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरे दिन हड़ताल होने पर जनपद में 125 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विरोध प्रदर्शन के बाद जुलूस के रूप में बैंककर्मी पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, आईडीबीआई होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पहुंचे। यहां यूनाइटेड फोरम के वक्ताओं ने संबोधित किया। यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक का विलय करने के विरोध में की जा रही है, तीन बैंकों का विलय करना बैंक और ग्राहकों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार नए बैंकों का लाइसेंस जारी कर रही है और दूसरी तरफ बैंकों का विलय करने का निर्णय किया जा रहा है। क्षेत्रीय संयोजक अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार बैंकों का आकार बड़ा करना चाहती है। उन्होंने कारपोरेट पर शिकंजा कसने के साथ ही उन पर बकाया करोड़ों रुपये की वसूली कर कार्रवाई की बात कही। कैलाश नाथ वर्मा ने हड़ताल को सफल बताया। वरुण गंगवार ने मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा, न्यूरिया, बीसलपुर, बिलसंडा आदि में भी स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि की शाखाएं बंद होने के कारण दूर दराज से बैंक पहुंचे ग्रामीणों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा। अधिकांश ग्रामीणों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इस दौरान वरुण गंगवार, मनोज दिवाकर, विजय श्रीवास्तव, अनुभव पांडे, फैजान अंसारी, भूपेश, विजिन मिश्रा, ममता सैनी, रामलाल, सतीश आदि मौजूद रहे।
बरखेड़ा। देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर कस्बे की बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। बैंकों में हड़ताल के कारण ग्राहकों के काफी दिक्कत हुई। बैंकों में ताले लटके रहने के कारण लेन-देन नहीं हुआ। खाता धारक निराश होकर वापस लौट गए। एसबीआई के कर्मचारी गगन अवस्थी ने बताया कि यह पड़ताल देश व्यापी आह्वान पर हुई है।
विज्ञापन
एटीमए खाली, ग्राहक हुए परेशान
मंगलवार को जहां क्रिसमस की छुट्टी थी वहीं अगले दिन बुधवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल से जहां बैंकों में पूरी तरह कामकाज ठप रहा, वहीं दूसरी ओर एटीएम कैश से खाली हो गए। शहर के नौगवां चौराहा स्थित स्टेट बैंक, टनकपुर हाईवे स्थित इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि एटीएम पर पहुंचे लोगों को खाली हाथ निराश होकर लौटना पड़ा।