{"_id":"5c16a7afbdec2253fb20cece","slug":"41544988591-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री बस ने कार में टक्कर मारी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री बस ने कार में टक्कर मारी, छह लोग घायल
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा बस स्टैंड के समीप बस ने कार में साइड मार दी। इसमें कार और बस में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज कराया।
रविवार की सुबह लोनी निवासी नितिन अपनी पत्नी सीमा के साथ कार में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में बड़ौत मिलने जा रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ग्राम डूंडाहेड़ा बस स्टैंड के समीप पहुंचे। तभी बस ने कार में साइड मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार नितिन व उसकी पत्नी सीमा एवं बस में सवार यात्री अजय, मोहित, विरेंद्र व महिला विमला सहित छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में इलाज कराया। इलाज कराने के बाद कार और बस चालक के बीच लोगों ने समझौता करा दिया। इसके बाद सभी लोग लौट गए।