{"_id":"5aa4342c4f1c1bac758b4acd","slug":"41520710700-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अंधाधुंध कटौती शुरू, लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अंधाधुंध कटौती शुरू, लोगों का प्रदर्शन
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में बिजली कटौती होने से लोग परेशान हैं। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा यदि तीन दिन में आपूर्ति नियमित नहीं की तो विद्युत कार्यालय पर धरना शुरू होगा।
विद्युत निगम के उपेक्षित रवैये के कारण तहसील स्तरीय खेकड़ा नगर को चौबीस घंटे में आंख मिचौनी के बीच मात्र सात से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। विद्युत निगम ने खेकड़ा को शहरी के बजाय गत एक सप्ताह पूर्व ग्रामीण स्तरीय सूची में शामिल कर दिया। इसके चलते दिन एवं रात्रि में विद्युत निगम ने अंधाधुंध कटौती शुरू कर दी। उक्त कटौती के साथ ही आपूर्ति आने पर नगर में लाइनों में आने वाले फाल्ट के कारण बिजली कटौती की रही सही कसर पूरी हो रही है। लोगों को अंधेरे में रहने के साथ ही जहां पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। वही व्यापारियों का कारोबार भी ठप है।
शनिवार को आक्रोशित लोग नगर के मोहल्ला अहिरान में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि जहां एक तरफ आधुनिक युग की बात की जा रही है। वही तहसील स्तरीय खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्र में शामिल कर विद्युत की अंधाधुंध कटौती शुरू कर दी। उन्होंने कहा यदि अविलंब समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह खेकड़ा बिजली घर पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे। एसडीओ डीपी सिंह का कहना है कि वह इस संबंध में अधिशासी अभियंता से बात कर समस्या का निदान कराएंगे। इस दौरान देवेंद्र यादव, प्रेम चंद, सूरजपाल, महेश, रियाज मलिक, फरमान मलिक, देवीशरण, जाहिद आदि रहे।