फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   करोड़ चौकी पहुंच फर्जी सिपाही ने एचसीपी को हड़काया

करोड़ चौकी पहुंच फर्जी सिपाही ने एचसीपी को हड़काया

Mon, 21 Aug 2017 05:43 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
करोड़ चौकी पहुंच फर्जी सिपाही ने एचसीपी को हड़काया
पीलीभीत। मारपीट के मामले में एक पक्ष की सिफारिश लेकर करोड़ चौकी पहुंचे फर्जी सिपाही ने वहां मौजूद एचसीपी पर जमकर रौब झाड़ा। दूसरे पक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दबाव बनाता रहा। काफी देर हरकत पर गौर करने के बाद पुलिस को शक हुआ तो चौकी पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें उसके फर्जी सिपाही होने की बात उजागर हो गई। उसको पकड़कर पुलिस बरखेड़ा थाना ले आई। छानबीन के बाद पुलिस ने खुद को सिपाही बताने वाले शाहजहांपुर के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह की है। बरखेड़ा की करोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम कन्नापुर निवासी दामोदर का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसको लेकर मामला चौकी तक पहुंचा। इस बीच पुलिस की वर्दी में शाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादा इंदेपुर निवासी वेदप्रकाश नामक पहुंचा। उसने खुद को सिपाही बताते हुए दामोदर की पैरवी शुरू कर दी। चौकी पर मौजूद एचसीपी बृजेश शर्मा पर दूसरे पक्ष को गिरफ्तार करने का दबाव बनाने के साथ ही उससे अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही के व्यवहार को देख चौकी पुलिस को उसके फर्जी होने का शक गहराया। उसको पकड़कर थाना बरखेड़ा लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपनी तैनाती सुनगढ़ी में बताई, जबकि सुनगढ़ी पुलिस से संपर्क होने पर इस नाम के किसी भी सिपाही के न होने की जानकारी दी गई। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई और वेदप्रकाश का फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने चौकी क्षेत्र में बाइकर्स से पुलिस वाला बनकर वसूली भी की थी।
विज्ञापन

000
पुलिस की वर्दी पहनकर एक सिफारिश में चौकी करोड़ पहुंचा फर्जी सिपाही गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बरखेड़ा थाना पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उससे पूछताछ कर अन्य जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed