फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   40 schools to give teaching in english

जिले के 40 परिषदीय स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

Tue, 09 Jan 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 09 Jan 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
40 schools to give teaching in english
छात्र - फोटो : रामेश्वर दास
जिले के प्रत्येक ब्लॉक व नगर क्षेत्र के पांच-पांच प्राथमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा। इन स्कूलों का संचालन आगामी शैक्षिक सत्र में शुरू कर दिया जाएगा। शासन ने विद्यालयों के चयन के साथ शिक्षकों का चयन व उनके प्रशिक्षण दिलाने का कार्य 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने आगामी शैक्षिक सत्र 2018-19 में परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। जिले में 1230 प्राथमिक व 570 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इस नई योजना के तहत जिले के सभी सात ब्लॉक समेत नगर क्षेत्र में पांच-पांच प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इसको लेकर सचिव बेसिक शिक्षा ने बीएसए को आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया कि इन विद्यालयों के चयन में छात्र संख्या, शैक्षिक गुणवत्ता, पेयजल, शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता का ध्यान रखा जाएगा। इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों का संचालन करने को परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं का चयन किया जाएगा। शासनादेश में बीएसए को विद्यालयों के चयन के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं का चयन व उनके प्रशिक्षण का कार्य 15 मार्च तक पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। ताकि आगामी सत्र के शुरूआत से ही इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन


इन मानकों पर होगा स्कूलों का चयन
- छात्र संख्या
- 60 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
- शैक्षिक गुणवत्ता
- आरटीई मानक के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता
- खेल मैदान, पानी की उपलब्धता, शौचालय आदि
- टीचिंग लर्निंग मैटेरियल की उपलब्धता


जिले के सभी में ब्लॉकों में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के संचालन संबंधी शासनादेश प्राप्त हो चुका है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक में मानक के अनुरूप स्कूलों को चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed