{"_id":"6a11fb9b92ab348fb30a8c26","slug":"40-degree-temperature-and-hot-winds-caused-trouble-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-160263-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 40 डिग्री तापमान और गर्म हवाओं ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 40 डिग्री तापमान और गर्म हवाओं ने किया परेशान
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
गर्म मौसम से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा डालकर जाती युवतियां। संवाद
Link Copied
पीलीभीत। शनिवार सुबह भले ही तापमान राहत भरा रहा, लेकिन दोपहर तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। चिलचिलाती धूप के साथ तेज गर्म हवाओं के झोंके ने शहर की सड़कों पर जरूरी कामों से निकलने वाले दो पहिया वाहन व पैदल चलने वालों को खूब बेचैन किया। घरों से लोग सिर पर कपड़ा, आंख में चश्मा पहनकर निकले। हालांकि, विशेषज्ञ अभी मौसम में तापमान कम नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का नाम नहीं ले रहा है। रोज 11 बजे के बाद तेज चिलचिलाती धूप व गर्म हवाएं भीषण गर्मी का एहसास दिला रही हैं। शनिवार की सुबह हालांकि तापमान में तेजी से नहीं बढ़ा, लेकिन 12 बजे के बाद तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जबकि बीच-बीच में 34 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे शहर की सड़कों पर आवाजाही कम दिखी, अपने घरों से जरूरी काम करने ही लोग निकले। सड़कों की गर्माहट व गर्म हवाओं के साथ चिलचिलाती धूप के पूर्व एहसास ने लोगो को मुंह व सर पर कपड़ा बांधने, हाथ पैर ढकने पर मजबूर किया। शाम सूरज ढलने के बाद कही जाकर तापमान में गिरावट आई। मौसम के जानकार शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया अनुमान है कि मौसम में अभी राहत नही है। गर्मी लोगो को और सता सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।