फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   35 daroga to get promotion as inspector in district

इंस्पेक्टर बनने की दौड़ में जिले के 35 दरोगा

Sat, 06 Jan 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 06 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
35 daroga to get promotion as inspector in district
UP Police
शासन स्तर से दरोगाओं को निरीक्षक पद पर प्रोन्नति देने की तैयारी किए जाने के बाद जनपद स्तर पर भी उथल-पुथल शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय से सूची मांगे जाने के बाद विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गई है। इंस्पेक्टर बनने की दौड़ में जनपद के 35 दरोगा कतार में हैं।
विज्ञापन

नए साल के तोहफे के तौर पर शासन की ओर से 2001 से लेकर 2006 बैच के दरोगाओं को प्रोन्नत किया जाना है। इसमें प्रदेश से करीब दो से ढाई हजार दरोगाओं को प्रोन्नति मिलने की बात कही जा रही है। इसी सिलसिले में बीते दिनों पुलिस मुख्यालय से उक्त श्रेणी के दरोगाओं की सूची मांगी गई। जिसके बाद से विभागीय कर्मचारी छटनी करने में जुटे हैं। इसमें करीब 35 दरोगाओं के नाम लगभग तय किये जा चुके हैं। वहीं, इसमें शामिल पांच दरोगाओं को लेकर यह भी चर्चा है कि उनके दंडित होने की वजह से प्रोमोशन में बाधा सामने आ सकती है। उधर, दरोगाओं की प्रोन्नति के बाद निरीक्षकों की संख्या बढ़ने से अफसरों को भी राहत मिल सकेगी। शनिवार को भी पुलिस लाइन में इसको लेकर कार्रवाई की जाती रही। हालांकि, अभी अधिकारी मुख्यालय भेजी जाने वाली दरोगाओं की सूची को उजागर नहीं कर रहे हैं। सिर्फ संख्या को स्पष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed