फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   group marriege

114 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Mon, 24 Dec 2018 06:03 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Mon, 24 Dec 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
group marriege
marriege - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री मेनका ने वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादियां

पीलीभीत। सोमवार ऐेतिहासिक पलों का गवाह बना। मंडी समिति परिसर को मंडप की तरह सुंदर तरीके से सजाया गया था। यहां 114 युवक-युवतियों ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक शादी समारोह में मंत्रोच्चारण के बीच 113 वर-वधुओं ने सात फेरे लिए। वहीं एक जोड़े का निकाह कराया गया। केंद्रीय मंत्री मेनका गंाधी ने नव दंपतियों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए। शादी के लिए 144 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

समाज कल्याण विभाग की ओर से मंडी समिति परिसर में आयोजित किए गए सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर सोमवार सुबह सवेरे ही बैंडबाजों के साथ वर-वधुओं व उनके परिवार वालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समारोह को लेकर अलग-अलग पंडाल बनाए गए। मुस्लिम समुदाय के जोड़ों के निकाह की व्यवस्था अलग पंडाल में की गई। करीब 11.30 बजे विवाह समारोह की रस्म शुरू की गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी समारोह स्थल पर पहुंच गई। उन्होंने पंडाल में मौजूद सभी वर वधुओं को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया। प्रत्येक जोड़े को उपहार भी सौंपे। समारोह स्थल पर बने पंडालों में 36 वेदियां बनाई गईं। आचार्य दीन दयाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की रस्म शुरू कराई। कन्यादान की रस्म अदा की गई। इसके बाद करीब एक बजे सभी जोड़ों ने सामूहिक रूप से फेरे लिए। इसके बाद वर वधुओं को विदा किया गया। प्रभारी मंत्री मुकुट बिहार वर्मा, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीडीओ राजीव बनकटा आदि ने इस दौरान नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed