फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कृषि भूमि एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो गई महंगी

कृषि भूमि एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो गई महंगी

Sat, 04 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
कृषि भूमि एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो गई महंगी
03पीबीटीपी18
विज्ञापन



कृषि भूमि का सर्किल रेट एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर महंगा
क्रासर...
लागू हो गया जिले का नया सर्किल रेट
शहर के व्यवसायिक क्षेत्र में नहीं बढ़ाया रेट, पांच मीटर सड़क वाले शहरी क्षेत्र में मात्र 200 रुपये की बढ़ोत्तरी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले की संपत्तियों के सर्किल रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। शहर की संपत्तियों के दाम पहले से ही काफी अधिक थे, लिहाजा राहत देते हुए इस बार शहर की संपत्तियों के सर्किल रेट में नाममात्र की वृद्धि की गई है। वहीं जबकि ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के पुराने दरों में एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर (40 हजार रुपये प्रति एकड़) की बढ़ोत्तरी की गई है।
बताते चलें कि पहले सर्किल रेटों में वृद्धि शासन द्वारा तीन साल में एक बार किए जाने के निर्देश थे लेकिन शासन ने प्रत्येक वर्ष आय बढ़ाने की दृष्टि से सर्किल रेट को पुनरीक्षित करने के साथ एक अगस्त से नया सर्किल रेट निर्धारित करने का आदेश सभी जिलों के डीएम को दिया है। इसी निर्देश के क्रम में डीएम अखिलेश मिश्र ने यहां नया सर्किल रेट जारी कर दिया है। रेट बढ़ाने से पहले डीएम ने माह जुलाई में सहायक महानिरीक्षक स्टांप व सभी सब रजिस्ट्रार व तहसीलदारों के साथ बैठक कर विमर्श किया था।
विज्ञापन

000000
शहर की संपत्ति के अब ये होंगे सर्किल रेट
शहर से सटे मोहल्ला नौगवां पकड़िया की संपत्ति के सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यहां पहले पांच मीटर से कम चौड़ाई वाले मार्ग पर स्थित जमीन का सर्किल रेट 5200 रुपये प्रति वर्ग मीटर था उसे यथावत रखाहै। जबकि नई बस्ती, सिविल लाइन व शहर के अंदर के मोहल्लों (पांच मीटर से कम रोड वाले) की दरों में 200 रुपये की वृद्धि करते हुए 5300 रुपये से 5500 रुपये प्रतिवर्ग मीटर कर दिया गया है। सिविल लाइन कॉलोनियों में पांच मीटर से अधिक व 12 मीटर से कम वाले मार्ग पर स्थित संपत्तियों के सर्किल रेट 9200 रुपये में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 12 मीटर से अधिक चौड़ाई मार्ग पर स्थित भूमि के सर्किल रेट में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
शहर के मुख्य व्यवसायिक मार्ग पर भी नहीं बढ़ाया रेट
शहर की स्टेशन और जेपी रोड पर पड़ने वाली संपत्तियों के सर्किल रेट में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है। स्टेशन से सुनगढ़ी थाने तक 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर, सुनगढ़ी थाने से कोतवाली तिराहे तक 40 हजार, रामगोपाल हलवाई से बरेली दरवाजे तक 40 हजार, बरेली दरवाजे से जाट चौराहे तक 36 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
000000
यहां उम्मीद पर खरा नहीं उतरा सर्किल रेट
सुनगढ़ी थाने से राजकीय इंटर कालेज तक के मार्ग पर व्यवसाय काफी तेजी से बढ़ रहा है। शहरवासियों के मुताबिक इस मार्ग पर ही सबसे अधिक रेट पर संपत्ति मिल रही है। इस मार्ग पर कई नर्सिंग होम भी हैं। यहां सर्किल रेट काफी बढ़ने की संभावना थी लेकिन इस मार्ग पर भी सर्किल रेट में खास वृद्धि नहीं की गई। इस मार्ग पर 28 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट ही रखा गया है। जबकि कोतवाली तिराहे से लेकर बाजार गेट तक व्यावसायिक गतिविधियां कम हैं लेकिन यहां पहले से ही निर्धारित 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखे गए हैं। शहर के लोगों को इसके रेट कम होने की उम्मीद थी।
000000
03 पीबीटीपी12
सर्किल रेट न बढ़ने से अब इसकी खरीद फरोख्त में आयकर के प्रापर्टी गेन के टैक्स में काफी राहत रहेगी। क्योंकि जमीनों के सर्किल रेट अधिक थे। खास कर व्यवसायिक और शहरी क्षेत्र की कृषि भूमि के सर्किल रेट अधिक थे जबकि वास्तविक रूप से उसकी दरें कम थीं। दरें बढ़ने से धनराशि लेनदेन में काफी फर्क था जो आयकर अधिनियम के अंतर्गत दोनों के लिए परेशानी थी। दरें न बढ़ने से विसंगति कम हो जाएगी।- राजकुमार गंगवार, कॉलोनाइजर
00000
03पीबीटीपी17
बैनामे में गवर्मेंट वैल्यू ज्यादा होने के कारण ग्राहक को दिक्कत होती है और कॉलोनाइजर पर टैक्स की मार गेन टैक्स के रूप में पड़ती है। बैनामे में 20 हजार रुपये से अधिक का नकद लेनदेन प्रतिबंधित है। ऐसे में ग्राहक को नंबर एक की रकम दर्शाना काफी मुश्किल भरा होता है। इसके चलते अगर सर्किल रेट बढ़ते हैं तो ग्राहक को दिक्कत होती। रेट न बढ़ने का फायदा सिर्फ कॉलोनाईजर व ग्राहकों को ही नहीं होगा, बल्कि संपत्ति की खरीद फरोख्त अधिक होने के कारण सरकार को भी स्टांप ड्यूटी के रूप में राजस्व लाभ होगा।- संजीव शुक्ला, कॉलोनाइजर

0000
03पीबीटीपी21
पहले से ही सर्किल रेट बढ़े हुए थे। लोगों की सुविधा को देखते हुए जहां आवश्यकता थी वहां न के बराबर सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की है। इससे खरीद-फरोख्त बढ़ेगी तो राजस्व आय भी बढ़ेगी।- डा. अखिलेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed