फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिला अस्पताल में खुला जिले का पहला जन औष धि केंद्र

जिला अस्पताल में खुला जिले का पहला जन औष धि केंद्र

Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खुला जिले का पहला जन औष धि केंद्र
14पीबीटीपी-22
विज्ञापन



आज खुलेगा जिला का पहला जन औषधि केंद्र
क्रासर...
जिला अस्पताल में खुलने वाले इस केंद्र पर मिलेंगी 70 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिलेवासियों के लिए यह अच्छी खबर हैं। गंभीर रोग से पीड़ित कोई भी गरीब अथवा आर्थिक रूप से कमजोर मरीज दवा के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। इसके लिए जिले का पहला जन औषधि केंद्र 15 जुलाई को अस्पताल परिसर में खुल रहा है। मरीजों को सरकार द्वारा उपलब्ध दवाएं तो जिला अस्पताल से निशुल्क मिलेंगी। कई ऐसी दवाएं जो गंभीर बीमार मरीजों के लिए अस्पताल में उपलब्ध न होने के कारण मजबूरन बाहर से लानी होती थीं, ऐसी ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं भी अब उन्हें अस्पताल परिसर में खुलने वाले जन औषधि केंद्र पर आसानी से मिल जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल जन औषधि वितरण योजना के तहत जिले का यह पहला जन औषधि केंद्र रविवार को जिला अस्पताल परिसर में खुल जाएगा। यहां लोगों को बाजार से करीब 75 प्रतिशत सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने का वादा करते हुए पिछले दिनों प्रधानमंत्री जन औषधि योजना शुरू करने की घोषणा की थी। योजना के तहत पूरे देश में तीन हजार मेडिकल स्टोर खोले जाने थे। इसी योजना के तहत जिला अस्पताल परिसर में जिले का पहला जन औैषधि केंद्र रविवार को खोला जाएगा। सीएमएस डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने बताया कि जन औषधि केंद्र का मकसद गरीबों को लाभ पहुंचाना है। कोई भी गरीब दवा के अभाव में दम न तोड़े, बहुत से गरीब परिवार के ऐसे भी लोग हैं, जो छोटी मोटी बीमारी में भी पैसे के अभाव में महंगी दवा होने के कारण इलाज नहीं करा पाते है। केंद्र पर एलोपैथ की दवाएं बाजार में मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवा के दाम से 50 से 70 प्रतिशत कम दाम में मिलेंगी जो लोगों के लिए काफी लाभकारी होगी। जिले का पहला औषधि केंद्र होने के चलते कोई भी मरीज अस्पताल में खुलने जा रहे इस औषधि केंद्र से आसानी से दवाई खरीद सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed