{"_id":"5b240beb4f1c1b614d8b684c","slug":"31529089003-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस में घुसा बाघ, बकरी-कुते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म हाउस में घुसा बाघ, बकरी-कुते को बनाया निवाला
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म हाउस में घुसा बाघ, बकरी-कुत्ते को बनाया निवाला
क्रासर....
बराही के जंगल से सटे मैनी गुलड़िया गांव में हुई घटना
क्रासर....
सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मी, जुटाई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुलाबटांडा (पीलीभीत)। एक बार फिर जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचा बाघ ग्रामीणों की धड़कनें तेज कर गया। बराही रेंज के जंगल से सटे मैनीगुलडिय़ा गांव में बृहस्पतिवार रात बाघ ने फार्म हाउस में दस्तक देकर पहले पालतू कुत्ते को और दुबारा आकर बकरी का शिकार किया। फार्म हाउस पर मौजूद लोगों को इसका पता लगा तो ग्रामीणों को जमाकर चीखपुकार की गई, इसके बाद बाघ वापस जंगल की तरफ चला गया। बकरी के अधखाए शव को पास के गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पड़ताल की और ग्रामीणों को अलर्ट कर चले गए।
शेरपुरकलां कस्बा कस्बे के निवासी मंसूर खां का टाइगर रिजर्व पीलीभीत की बराही रेंज से सटे मैनी गुलड़िया गांव में फार्म हाउस है। वह अपने परिवार के सदस्यों संग वहीं पर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात जंगल से निकलकर बाघ पास के गन्ने के खेत में होता हुआ उनके फार्म हाउस पर आ गया। बाघ ने पहले पालतूू कुत्ते को निवाला बनाया। इसके बाद बकरी पर हमला किया। उसको खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। अन्य पशुओं की तेज आवाज सुनकर मंसूर खां की पत्नी शबाना बाहर निकली तो बाघ को बकरी को खींचकर ले जाते देख शोर मचाया। कुछ ही देर में आसपास के कई लोग जमा हो गए। इसके बाद बाघ वापस जंगल की ओर चला गया। खेत के भीतर बकरी का अधखाया शव भी पड़ा मिला। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। शुक्रवार सुबह डिप्टी रेंजर वशिष्ठ कुमार, मोहम्मद आरिफ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी की। बताया गया कि पिछले तीन दिनों से लगातार गांव में बाघ की आवाजाही हो रही है। खास बात यह है कि कुत्ते और बकरी पर हुए बाघ के हमले से घबराकर मंसूर खां अपने परिवार के सदस्यों को लेकर वापस शेरपुर स्थित मकान में चले गए। डिप्टी रेंजर वशिष्ठ कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।