{"_id":"6a9db90154d7f484d60832fc","slug":"elderly-man-jumps-into-river-from-bridge-divers-engaged-in-search-operation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-168191-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वृद्ध ने पुल से नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वृद्ध ने पुल से नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
विज्ञापन
बीसलपुर में देवहा नदी के इसी घाट पर नदी में कूदा कैलाश चंद्रसंवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। गांव चौसरा निवासी एक वृद्ध ने रविवार दोपहर रमपुरा पुल से देवहा नदी में छलांग लगा दी। चर्चा है कि वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया।
गांव निवासी शिवम सक्सेना ने बताया कि उनके पिता 60 वर्षीय कैलाश चंद्र सक्सेना काफी समय से लकवा की बीमारी से पीड़ित थे। उनका उपचार चल रहा था, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस वजह से वह काफी ज्यादा परेशान थे। कैलाश चंद्र रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक ई रिक्शा से गांव रमपुरा में देवहा नदी के घाट तक पहुंचे। उन्होंने ई रिक्शा चालक को बताया था कि वह रमपुरा गांव में देसी दवाई लेने जा रहे हैं। पुल पर उतरने के बाद कैलाश चंद्र ने नदी में छलांग लगा दी।
कैलाश चंद्र के नदी में कूदने से रिक्शा चालक हक्का बक्का रह गया। पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए रिक्शा चालक और पुल पर मौजूद लोग वहां से चले गए। जानकारी होने पर कैलाश चंद के परिजन मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। सूचना पर सीओ राहुल पांडेय पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोरों ने नदी में कैलाश चंद की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की मदद से तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद