{"_id":"5aa92c464f1c1b8f778b55c5","slug":"31521036358-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने फूंका मेनका गांधी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने फूंका मेनका गांधी का पुतला
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने फूंका मेनका गांधी का पुतला
जिले में बाघों के बढ़ते आतंक पर जताया अक्रोश
14 पीबीटीपी 01
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले में बाघों के बढ़ते आतंक पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पुतला दहन किया। साथ ही एडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें स्थानांतरित हो चुके एडीएम (जे) को कार्यमुक्त करने की मांग की।
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त सभा बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष किशनलाल की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने बाघ के बढ़ते आतंक पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि केंद्रीय मंत्री अभी तक बाघ के हमले में मरने वालों के किसी भी पीड़ित के घर नहीं गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जनपद के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जनता को लूटा जा रहा है। दुर्घटना के आरोपी को थाने से छोड़े जाने पर स्वयं विधायक को ही धरने पर बैठना पड़ रहा है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पुतला दहन किया और कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजकिशोर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें जनवरी माह में स्थानांतरित हो चुके एडीएम (जे) का कार्यमुक्त करने की मांग की। पुतला दहन एवं ज्ञापन सौंपने वालों में संतराम राठौर, अवधेश चंद्र मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, हेमंत मिश्रा, कुलदीप अवस्थी, राजीव अवस्थी, रामस्नेही गौतम, अशोक मिश्रा, लालमन, वीरेंद्र कुमार सक्सेना, वीरेंद्र कुमार शर्मा, प्रभा अवस्थी, अशिक, अरूण मिश्रा, शशांक शर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा अनवार हुसैन, प्रेम शर्मा सहित कई अधिवक्ता थे।