फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघ ने माला जंगल से निकट खेत में मारी नीलगाय

बाघ ने माला जंगल से निकट खेत में मारी नीलगाय

Sat, 30 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने माला जंगल से निकट खेत में मारी नीलगाय
बाघ ने माला जंगल से निकट खेत में मारी नीलगाय
विज्ञापन


पीलीभीत। जिलेे में बाघ की दहशत कम नहीं हो पा रही है। शुक्रवार की रात गजरौला थाना क्षेत्र में माला रेंज से सटे दमगढ़ी गांव के खेतों में बाघ ने नीलगाय को मार डाला। वहीं अमरिया क्षेत्र के पैरीफार्म के निकट चकरोड पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं।
अमरिया क्षेत्र में घूम रहे बाघों की निगरानी को तैनात सामाजिक वानिकी की टीम को शनिवार सुबह पैरी फार्म के निकट बाघ के चहल कदमी करने की सूचना मिली। इस टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पैरीफार्म के निकट चकरोड पर बाघ के पगचिह्न देखे गए। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि पगचिह्न मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक कर जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सका।
विज्ञापन

जराकोठी। गजरौला थाना क्षेत्र में माला रेंज से सटे दमगढ़ी गांव के खेतों में आए दिन बाघ दिख रहा है। शुक्रवार की रात पचपेड़ा गढ़ा निवासी सुखदेव सिंह के दमगढ़ी स्थित खेत में बाघ ने एक नीलगाय को मार डाला। बाघ की आहट होने पर खेत की रखवाली कर रहे गांव लालपुर निवासी हीरालाल खेत छोड़कर गांव पहुंच और खेत स्वामी को घटना की सूचना दी। खेती स्वामी की सूचना पर सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस करने के साथ ही नीलगाय के शव को खींचकर जंगल के अंदर डलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed