फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   300 families did not get electricity due to cable replacement

Pilibhit News: केबल बदलने के कारण 300 परिवारों को नहीं मिली बिजली

Fri, 26 Jul 2024 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
300 families did not get electricity due to cable replacement
पूरनपुर। केबल बदलने के लिए मोहल्ला बमनपुरी से जुड़े दो ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। इससे 300 से अधिक उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली नहीं मिल सकी। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन



नगर में केबल बदलने का सिलसिला मार्च से चल रहा है। नगर के अधिकांश क्षेत्र की केबल बदली जा चुकी है। भीषण गर्मी में केबल बदलने को लेकर बंद की जाने वाली आपूर्ति से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हो रही है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला बमनपुरी में केबल बदलने के चलते पंचमदास इंटर कॉलेज के समीप रखे 250 और 100 केवीए ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

पूरे दिन बिजली नहीं मिलने से भीषण गर्मी में इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुई। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। हालांकि ऊर्जा निगम के कर्मियों की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर केबल बदलने के कारण दोनों ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति बंद करने और शाम छह बजे के बाद आपूर्ति सुचारू होने का मैसेज पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed