फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   25 out of 40 ARP posts are vacant, how to monitor

Pilibhit News: एआरपी के 40 में 25 पद रिक्त, कैसे हो निगरानी

Tue, 24 Jun 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
25 out of 40 ARP posts are vacant, how to monitor
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक संवर्धन के लिए किए जा रहे एआरपी (अकेडमिक रिसोर्स पर्सन) चयन की प्रक्रिया जिले में काफी सुस्त है। 40 पदों के सापेक्ष 25 पद अब भी रिक्त हैं। ऐसे में शैक्षिक कार्यों के निगरानी को बेहतर करने के दावे कागजी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 1499 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। विद्यार्थियों के शैक्षिक संवर्धन के लिए जिले में 40 एआरपी का चयन किया जाना है। हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के लिए शिक्षकों के आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा परिणाम आने के बाद अब तक 15 का ही चयन हो सका है। अब भी एआरपी के 25 पद रिक्त हैं। इनमें प्रमुख विषयों के एआरपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने वाले हैं। इसको लेकर जिला स्तरीय बैठक में डीएम ने भी रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि जिले में एआरपी के 40 पद सृजित है। 40 के सापेक्ष 25 पद रिक्त है। जिसके लिए आवेदन प्राप्त हो चुके है। जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एआरपी का कार्य
एआरपी का मुख्य काम शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करना है। वे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों की सहायता करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद करते हैं। एआरपी का कार्यकाल तीन साल का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed