फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   216 Medhavion received free laptops

216 मेधावियों को मिले मुफ्त लैपटॉप

Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
216 Medhavion received free laptops
पुरस्कार - फोटो : pilibhit, beureu
एसवीएम इंटर कॉलेज में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह मेें तहसील क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों के 216 मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए। समारोह में अनुपस्थित रहे 16 विद्यार्थियों को अब डीआईओएस कार्यालय से लैपटॉप मिलेंगे।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आरती देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान पेश किया। समारोह में एसवीएम इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, अल्पसख्यंक पब्लिक इंटर कॉलेज, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, संजय गांधी इंटर कॉलेज, शिशु विहार इंटर कॉलेज,  शिवदेई बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ज्योहरा, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बिलसंडा, गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज मरौरी खास, डॉ. गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलसंडा, डीपीपी इंटर कॉलेज केशोपुर, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता खास, महर्षि दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईटगांव, जनहित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमडार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलसंडा और सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलसंडा के इंटर और हाईस्कूल के  216 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे गए। सर्वाधिक 153 लैपटॉप एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के मेधावियों को मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती देवी, उनके पति डॉ. महेंद्र पाल, एसडीएम बीपी सिंह, डीआईओएस जेके वर्मा और कॉलेज  प्रबंधक विष्णु गोयल ने लैपटॉप बांटे। विभिन्न कोलेजों के 16 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि ये विद्यार्थी उनके कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में लैपटॉप प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी लैपटॉप का शिक्षा के लिए उपयोग करें। इस मौके पर सुरेंद्र अग्रवाल, सुखविंदर कौर, विजयपाल, ओमप्रकाश शर्मा, श्यामा कुमार, सीताराम, वेदकमल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता विष्णु कुमार और संचालन दुर्गा दत्त ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed