फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कैसे हो सिंचाई नहरें गई हैं सूख

कैसे हो सिंचाई नहरें गई हैं सूख

Fri, 26 Apr 2019 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
कैसे हो सिंचाई नहरें गई हैं सूख
माधोटांडा। सिंचाई के लिए नहरों में पानी न होने से किसान बेहद परेशान हैं। उन्हें सिंचाई के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। इधर, सिंचाई और नहर खंड के अभियंताओं के मुताबिक कम से कम दो सप्ताह नहरों में पानी और नहीं छोड़ा जाएगा। नहरों में पानी न छोड़े जाने से शारदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने ऐसे समय में शारदा मुख्य नहर का क्लोजर कर दिया है, जब किसानों को गन्ना, मेंथा, साठा धान की सिंचाई के लिए पानी की सख्त जरूरत है। जब से शारदा मुख्य नहर का पानी बंद किया गया है तब से बाकी नहरें भी सूख गई हैं। किसान बताते हैं कि क्लोजर तो वैसे एक सप्ताह पहले ही कर दिया गया था और अब शारदा मुख्य नहर को भी बंद कर दिया गया है। किसानों ने जब सिंचाई विभाग के अभियंताओं से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि लगभग दो सप्ताह और शारदा मुख्य नहर बंद रहेगी। दरअसल, हरदोई ब्रांच नहर में शाहजहांपुर इलाके में मरम्मत का कार्य हो रहा है। वहां एक पुल भी बनाया जा रहा है, इसी वजह से नहरों को बंद कर दिया गया है। अब यदि दो सप्ताह तक और नहरें बंद रहीं तो किसानों के सामने बड़ी दिक्कत होगी। बराही के कृषक सुखदीप सिंह लाडी, किसान जगजीत सिंह, सरताज बली खान, नफीस खान, गुरमेज सिंह, शाहिद आदि का कहना है कि इस समय खेतों में जो फसलें खड़ी हैं उनमें पानी की बहुत जरूरत है। अगर पानी नहीं मिला तो फसलें सूख जाएंगी। इधर, शारदा सागर डैम को भी खाली किया जा रहा है। उसमें भी पानी लगभग डेड लेवल तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed