{"_id":"5bd4bffabdec22342b7f9726","slug":"21540669434-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने सीएचसी आकर आग के नुकसान का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने सीएचसी आकर आग के नुकसान का जायजा लिया
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी के स्टोर रूम में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक हिदायत दी। शीघ्र पूरी सीएचसी के बिजली के तार बदलवाने के निर्देश दिए।
खेकड़ा नगर में काठा मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की रात्रि में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से स्टोर रूम में आग लग गई थी। मरीजों व स्टाफ को समय से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी आने और आग पर काबू पाने तक लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। स्वास्थ्य कर्मी इसे बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। कार्यवाहक सीएचसी अधीक्षक डॉ. आमिर खान ने बताया कि सीएचसी के सामने खडे़ बिजली के खंभे से गए केबल में आए दिन चिंगारी निकलती रहती है। बिजली अधिकारियों को लिखित पत्र देकर केबल बदलवाने की मांग की, लेकिन केबल नहीं बदला गया, परिणाम में यह हादसा सामने आया। हालांकि बिजली अधिकारियों ने आरोप को गलत बताया ।
शनिवार को सुबह के समय सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने खुद ही सीएचसी पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने कई मामलों पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार भी लगाई। आवश्यक हिदायतें दी। बताया कि शीघ्र ही पूरी सीएचसी की बिजली व्यवस्था का नवीनीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बिजली विभाग के रवैये पर रोष जताया। कहा कि सभी विभागों में बेहतर आपसी तालमेल व सहयोगात्मक रवैया होना चाहिए।