फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वन विभाग की सुस्ती तेंदुए पर पड़ सकती भारी

वन विभाग की सुस्ती तेंदुए पर पड़ सकती भारी

Fri, 10 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की सुस्ती तेंदुए पर पड़ सकती भारी
06पीबीटीपी 03
विज्ञापन



वनकर्मियों की सुस्ती से बढ़ रहा तेंदुए का आतंक
तेंदुए को खोजने के नहीं हो रहे प्रयास, ग्रामीण रोज झेलते हैं दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व के नौजल्हा जंगल क्षेत्र में सप्ताह भर से जंगल के बाहर निकल रहे तेंदुए का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। एक दर्जन पशुओं पर उसके हमला करने और आबादी तक तेंदुए की पहुंच से पैदा हुई दहशत के हालात से लोगों को उबारने की दिशा में वन विभाग एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सका है। खास बात यह है कि कुछ वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में एक तेंदुए ने ऐसा ही आतंक मचाया था। उस समय भी वन विभाग चुप्पी साधे रहा था। बाद में उस तेंदुए का शव नौजल्हा में आबादी के नजदीक सड़ा गला शव बरामद हुआ था। इस घटना के बाद भी वन महकमा चेता नहीं है। तेंदुए को ट्रेस करने की कोशिश नहीं की जा रही, ग्रामीणों के गुस्से की वजह से मानव-वन्यजीव संघर्ष की नौबत की संभावना भी पनप रही है।
000
तेंदुए के हमले जारी
नौजल्हा क्षेत्र मे एक सप्ताह से जंगल से निकलकर आबादी के निकट आ रहे तेंदुए का आतंक जारी है। एक सप्ताह से तेंदुए ने महिम हलदार के घर में घुसकर बछिया पर हमला कर घायल किया, खोखा के मुर्गा फार्म में घुसकर दस मुर्गा को निवाला बना लिया था। इसके बाद लगातार तेंदुए की चहलकदमी क्षेत्र में देखी जा रही है। रविवार को बूंदीभूड़ में दस्तक देकर एक कुत्ते को निवाला बनाने के बाद जंगल के निकट तपन सरकार के बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

000
जिम्मेदारी से बच रहे जिम्मेदार
टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कोई सुध नहीं ले रहे हैं। खास बात यह है कि अधिकारियों को तेंदुए द्वारा अब तक किए गए मात्र दो ही हमलों की जानकारी है। ऐसे में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को कैसे निजात मिल सकेगी यह कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पूर्व में बरामद हो चुका एक तेंदुए का शव
खास बात हैं कि करीब छह साल वर्ष पूर्व भी नौजल्हा क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक माह तक आतंक मचाकर कई मवेशियों को अपना निवाला बनाया था। उस समय भी वन महकमे ने कोई सुध नहीं ली थी। इसका परिणाम यह निकला था कि कुछ समय बाद नौजल्हा जंगल के निकट तेंदुए का सड़ा गला शव बरामद किया गया था। ऐसे में नौजल्हा क्षेत्र में लगातार तेंदुए के आतंक की घटनाओं पर महकमे ने मंथन नहीं किया तो इस तेंदुए की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
000
ग्रामीण जागकर कर रहे खुद की हिफाजत
तेंदुए का आतंक कम नहीं होने के चलते क्षेत्र के ग्रामीण रात भर जाग रहे हैं। नौजल्हा निवासी महिम हलदार व खोखा का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ जंगल से बाहर निकलकर बस्ती की ओर आ रहा है, लेकिन वन महकमा इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा हैं। इसके चलते ग्रामीणों को स्वयं रात भर जाग कर अपने मवेशियों व खुद की सुरक्षा करनी पड़ रही है।

000000
वर्जन
नौजल्हा क्षेत्र में अब तक दो ही घटनाओं की जानकारी हैं। रविवार को उस क्षेत्र में जाकर प्रधान व ग्रामीणों से वार्ता कर सतर्क रहने की सलह दी गई है। तेंदुए की निगरानी के लिए वनकर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। - चंद्रबाल, रेंजर, बराही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed