{"_id":"5b5cc9014f1c1b3b5a8b793c","slug":"21532807425-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी में तालाब का पानी घरों में घुसा, दर्जनों लोग बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसी में तालाब का पानी घरों में घुसा, दर्जनों लोग बेघर
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
दो दिन तक लगातार चली बारिश के कारण क्षेत्र के ग्राम बसी में तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे कई परिवार बेघर हो गए।
गांव बसी में तालाब के गंदे पानी से गांव में स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर भर गया है। इस कारण कॉलेज भी बंद किया। इस कारण बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हुई। गांव से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर कई फुट पानी चढ़ा हुआ है। इस कारण ग्रामीण गांव से खेकड़ा आदि स्थानों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। । ग्रामीणों का कहना कि यदि समय रहते तालाब की खुदाई कराई होती तो बरसात के मौसम में लोगों को परेशान का सामना नहीं करना पड़ता। तालाब का गंदा पानी कई ग्रामीणों के घरों में घुस गया। आधा दर्जन ग्रामीणों के मकानों की दीवारें भी गिर चुकी है। इसके चलते कई परिवारों को अपने मकान खाली कर पड़ोसी का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या हल कराने और पीड़ित परिवारों की मदद कराने की मांग की।