फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शारदा के घाटों पर हो रहा नावों का अवैध संचालन

शारदा के घाटों पर हो रहा नावों का अवैध संचालन

Tue, 26 Jun 2018 08:04 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
शारदा के घाटों पर हो रहा नावों का अवैध संचालन

विज्ञापन
शारदा के घाटों पर हो रहा नावों का अवैध संचालन
हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। शारदा नदी के घाटों से लोगों को नदी पार करवाने को नावों का अवैध संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। पांटून पुल को हटाए पखवाड़ा बीत गया है लेकिन विभाग अब तक नावों का संचालन शुरू ही नहीं करा पाया है। इस अवैध संचालन से किसी भी समय हादसा हो सकता है।
तहसील क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों की लगभग एक लाख की आबादी शारदा नदी के पार रहती है। शारदा नदी पर पक्का पुल न बनने से हर साल बाढ़ समाप्त होने के बाद पांटून पुल बनाया जाता है और बारिश शुरू होते ही इसे हटा लिया जाता है। इस बार 10 जून को ही पुल हटा लिया गया। पहले पांटून पुल का ठेकेदार ही पुल हटने के बाद नाव की व्यवस्था करता था और ठेकेदार इसका टोल टैक्स वसूलता था लेकिन अब टोल टैक्स समाप्त होने पुल हटने के बाद विभाग की ओर से नाव का संचालन शुरू नहीं कराया गया है। इससे फायदा उठाकर कुछ लोगों ने मिली भगत कर शारदा नदी के घाटों पर अवैध नाव का संचालन शुरू करा दिया है। नाव से नदी पार करने वालों से मोटी रकम वसूली जा रही है। अवैध नाव संचालन से अगर कोई हादसा हुआ। तब इसका जिम्मेदार किसे माना जाएगा। विभाग की ओर से नावों का संचालन न होने से लोगों में भारी रोष है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों से बातचीत की गई।
विज्ञापन


लगाना पड़ता है कई किलोमीटर का चक्कर
शारदा नदी में बाढ़ की स्थिति न होने पर नावों का संचालन होता है। बाढ़ की स्थिति में नावें नहीं चलती। नावों के न चलने से और नाव पर सफर न करने वाले लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन को लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर, पलिया, मैलानी, खुटार होकर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 पीबीटीपी 22
शारदा नदी के घाटों से पहले नाव संचालन होने पर शुल्क निर्धारित था। अब अवैध नावों का संचालन होने से जमकर अवैध वसूली हो रही है। अवैध वसूली से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अफसर आंखे मूंदे बैठे हैं।
अनिल श्रीवास्तव, आजादनगर।

26 पीबीटीपी 23
सरकार ने टोल टैक्स पर वसूली तो बंद कर दी, लेकिन पहले से अब अधिक अवैध वसूली हो रही है। इससे अच्छा तो पहले था। नावों का अवैध संचालन सरकार के टोल टैक्स बंद करने को ठेगा दिखा रहा है।
परमेंद्र सिंह, शांतीनगर।

26 पीबीटीपी 24
शारदा नदी पर जब तक पक्का पुल नहीं बनता तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। भ्रष्टाचार के चलते आम लोगों की शिकायतों पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अवैध नाव संचालन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

जवाहर लाल, रामनगर

26 पीबीटीपी 25
अवैध नावों के संचालन पर नदी पार करना खतरे से खाली नहीं है। जो नाव चल रही हैं वह ठीक नहीं है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों को तुरंत नावों की व्यवस्था करनी चाहिए। बाढ़ आने के बाद व्यवस्था करने से क्या लाभ होगा।
मोहम्मद इरफान, नहरोसा।

धनाराघाट पर नावों का अवैध संचालन पाया गया था जिसे बंद करा दिया गया है। अगर नाव चलती पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी

शारदा नदी में अवैध नावों के संचालन की जानकारी नहीं है। जांच करवाई जाएगी। अगर शारदा नदी में नावों का अवैध संचालन हो रहा है तो करवाई की जाएगी।
जेपी चौहान, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed