{"_id":"5aa296b34f1c1bab758b4776","slug":"21520604851-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराही रेंज के निकट सड़क किनारे मिला तेंदुएं का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराही रेंज के निकट सड़क किनारे मिला तेंदुएं का शव
Updated Fri, 09 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
बराही रेंज के निकट सड़क किनारे मिला तेंदुआ का शव
फोटो, वीडियो बनाने पर लोगों का वन कर्मियों से झड़प
शव 4-5 दिन पुराना, पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा
09 पीबीटीपी 13
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल से बाघ के साथ अब तेंदुओं की संख्या भी कम होने लगी है। शुक्रवार को बराही रेंज के निकट बाइफरकेशन मार्ग पर हरदोई ब्रांच की पटरी किनारे खाई में तेंदुए का क्षतविक्षत शव मिला है। शव चार, पांच दिन पुराना लग रहा है। वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र बरेली भेज दिया है।
शुक्रवार को सुबह माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम डगा के निकट हरदोई ब्रांच नहर के पूरब की ओर खेत में काम कर रहे किसानों को खाई से बदबू महसूस हुई। मौके पर जाकर देखा तो अर्जुन के पेड़ के निकट तेंदुआ का सड़ा गला शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। करीब 11 बजे जानकारी मिलने पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ कैलाश प्रकाश, महोफ रेंजर अनिल शाह, वन दरोगा मो. अयूब, आरिफ जमाल, साजिद हुसैन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, प्रेमचंद्र मौर्य सहित कई वनकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने शव की फोटो और वीडियो बनाने का प्रयास किया तो वनकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान वनकर्मियों व ग्रामीणों में झड़प भी हुई। वनकर्मियों ने ग्रामीण मुन्नन खां, उमर खां की मौजूदगी में उनके हस्ताक्षर कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र बरेली भेजा दिया। तेंदुआ के पंजे एवं दांत सुरक्षित बताए गए हैं। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि नहर मार्ग और खेतों के बीच खाई में सड़ी अवस्था में तेंदुआ का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र बरेली भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
-------------