{"_id":"5a89d4564f1c1bb3208ba150","slug":"21518982230-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे से बचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशे से बचाने का लिया संकल्प
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी ने नशे की लत में तेजी से डूब रहे युवाओं को बचाने के लिए जागरूकता अभियान छेड़ने का संकल्प लिया।
रविवार को भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के नगर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोस्वामी ने कहा युवा ही राष्ट्र का अग्रिम भविष्य है और मौजूदा समय में युवा तेजी से नशे की लत के आदि हो रहे हैं। इससे उनका शरीर और भविष्य खराब हो रहे हैं। राष्ट्र और समाज को भी भारी क्षति है। युवाओं को नशे की लत से बचाया जाना जरूरी है। साथ ही जिन चीजों से युवा नशा करते हैं। उनकी बिक्री पर भी अंकुश लगना चाहिए। इसके लिए संस्था के सदस्यों ने युवाओं में नशे से दूर रहने के लिए चेतना जागृत करने हेतु अभियान चलाने एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया। संचालन हरिओम शर्मा ने किया। इसमें विनोद धामा, तेजपाल सिंह, अभिषेक, विशाल धामा, विपिन, शुभम, प्रदीप, आकाश, आकिल कुरैशी, सोनू, अजय, कमल गोस्वामी आदि रहे।