{"_id":"5a62c6004f1c1b7e268b54f3","slug":"21516422656-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार से तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार से तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी मेनका
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार से तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी मेनका गांधी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) मेनका संजय गांधी तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को आएंगी। वह ग्रामीण क्षेत्रों में जनसभाएं और आला अफसरों के साथ दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। रविवार सुबह 10 बजे खमरियां पुल पहुंचने पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह ललौरीखेड़ा ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में जनसभा कर सोमवार को ब्लॉक मरौरी में जनसभा करेंगी। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी सुबह 10 बजे डूडा द्वार नगर में निर्मित सड़कों का उद्घाटन कर गांधी सभागार में आयोजित दिशा कमेटी की बैठक में अधिकारियों से रुबरु होकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। इसके बाद मंडी समिति ग्राउंड में जिले भर से आए दिव्यांगों को उपकरण बांटने के बाद वह ब्लॉक अमरिया की ग्राम पंचायतों में जनसभाओं को संबंधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि व प्रवक्ता एम आर मलिक ने दी है।