{"_id":"5a5e4d954f1c1ba1268b4c8d","slug":"21516129685-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में पहुंचे 31 फरियादी, कोई समस्या नहीं सुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में पहुंचे 31 फरियादी, कोई समस्या नहीं सुलझी
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में आई 31 में से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
मंगलवार को तहसील कार्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम लोकपाल सिंह ने नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व की 12, वन विभाग की 2, खंड विकास की 5, विद्युत निगम की छह और अन्य विभागों की छह शिकायतों समेत कुल 31 शिकायती पत्र आए। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया । साथ ही अनुपस्थित रहे विकास विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा । एडीएम ने पूर्व में आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, सीओ वंदना शर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।