{"_id":"5999e9f14f1c1ba7158b4a3d","slug":"21503259121-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव वाले स्थानों से पानी के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव वाले स्थानों से पानी के नमूने भरे
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर में जलभराव वाले स्थानों से पानी के नमूने लेने के लिए अभियान चलाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर के मुख्य मार्गों के साथ ही नगर की विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव के दो दर्जन से अधिक नमूने लिए। सीएचसी प्रभारी ने बताया जलभराव वाले स्थानों से पानी के लिए नमूनों की जांच कराई जाएगी। इससे यह पता लगेगा कही जलभराव वाले पानी में डेंगू का लारवा तो नहीं है, क्योंकि विभिन्न स्थानों पर डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान डेंगू का लारवा मिला तो उस पर समय रहते अंकुश लगाया जाएगा। इस दौरान बीपीएम रुपेंद्र शर्मा, एएनएम बाला देवी आदि रहे।