{"_id":"597b26764f1c1b100e8b4e99","slug":"21501242998-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क सप्ताह में दिए जाएं मृत्यु प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क सप्ताह में दिए जाएं मृत्यु प्रमाण पत्र
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/पीलीभीत। ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार ने गुरुवार को ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर हर हालत में जारी करने के निर्देश दिए।
ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार के संज्ञान में आया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों की हीला हवाली के चलते लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पाते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो जाती है और कभी कभार उनके काम भी प्रभावित होते हैं। ब्लाक प्रमुख ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक लेकर इस हीला हवाली पर कड़ी नाराजगी जताई। ब्लाक प्रमुख ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रार्थना पत्र मिलने के एक सप्ताह बाद हर हालत में मृत्यु प्रमाण पत्र प्रार्थी को दे दिया जाए। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। अनावश्यक बिलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने ब्लाक प्रमुख को बताया कि उनके कार्यालय में स्टाफ काफी कम है। ब्लाक प्रमुख ने डीएम और सीडीओ से मिलकर इस समस्या का अतिशीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीओ पंचायत रूपलाल, ओपी माथुर, सीपी शुक्ला, नागेंद्र कुमार, अवनीश गंगवार, अतुल पाठक, अजय कुमार, रूपेश कुमार, राहुल पुष्कर, महेंद्र सिंह और राजेश कुमार समेत सभी ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद थे।