फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   21 corona patients found in 24 hours

फरवरी के बाद पहली बार 24 घंटे में मिले कोरोना के 21 मरीज

Sun, 26 Jun 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
21 corona patients found in 24 hours
कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएमओ डा. आलोक कुमार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पिछले चौबीस घंटे में शनिवार को कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। फरवरी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज एक साथ मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। मरीजों के संपर्क में आने वाले 499 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। सात मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

अमरिया के हरहरपुर हसन में 45 वर्षीय पुरुष व 42 वर्षीय महिला व अमरिया में 26 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमित मिले। मरौरी के पंडरी में 22 वर्षीय दो महिलाओं, भितरगांव न्यूरिया में 27 वर्षीय महिला, बलदेवपुर में 35 वर्षीय व्यक्ति, जायदपुर में 21 वर्षीय महिला, मरौरी के नवदिया घिसी में 26 वर्षीय महिला, बिथरा में 22 वर्षीय व 28 वर्षीय दो महिलाओं को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मुड़ा में 24 वर्षीय महिला, ढका में 30 वर्षीय महिला, मकरंदपुर में 25 वर्षीय महिला व लालपुर शिवनगर में 21 वर्षीय महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। ललौरीखेड़ा के अलियापुर में 25 वर्षीय महिला, रूपपुर कृपा में 53 वर्षीय व्यक्ति, बरखेड़ा के अधकटा में 21 वर्षीय महिला, शहर के मुहल्ल्ला सुनगढ़ी में 24 वर्षीय महिला व एलएच शुगर फैक्ट्री में 69 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि किसी की हालात गंभीर नहीं हैं। होम आइसोलेशन में ही उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले में भी लगवा सकते हैं बूस्टर डोज
कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए अब बरेली की दौड़ नहीं लगानी होगी। जिले में ही बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। शनिवार को स्टेशन रोड स्थित अनुज नर्सिंग होम पर इसकी शुरुआत की गई। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने इस केंद्र का उद्घाटन किया। बूस्टर डोज के लिए 386 रुपये खर्च करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी और साठ साल उम्र वालों को ही बूस्टर डोज लगाई जा रही थी। अभी तक जिले में बूस्टर डोज के लिए प्राइवेट टीकाकरण केंद्र नहीं था जिसकी शुरूआत अब हो गई है।

बीते 24 घंटे में 21 कोरोना मरीज मिले हैं। सभी की हालात ठीक है। उनको होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवा लें। कोरोना का खतरा टला नहीं है। -डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed