{"_id":"5c16a7c3bdec2255431fa85e","slug":"201544988611-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका में साइमा और बालक में यश बने बेस्ट फाइटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका में साइमा और बालक में यश बने बेस्ट फाइटर
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय छठी आधिकारिक ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भाग लेकर दम दिखाया। इसमें बालिका वर्ग में साइमा खोखर को बेस्ट फाइटर और बालक वर्ग में यश यादव को प्रतियोगिता का बेस्ट फाइटर चुना गया। अतिथि और संघ के जिलाध्यक्ष ने विजेताओं को सम्मानित किया।
रविवार को ताईक्वांडो संघ बागपत के तत्वावधान, उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो संघ के सानिध्य में एक दिवसीय आधिकारिक ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जनपद भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया और विजय के क्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न भार वर्ग में पदक जीते। इसमें विनती शर्मा, युगांत यादव, अनिकेत नेम, कृष्णा यादव, गुड्डू यादव, यश, वत्स, उज्ज्वल, आकाश यादव, अभिनव धामा, मनीष खान, इंशात मलिक, अंशिका, ज्योति, अक्षिता, विधि कुंडू, वैष्णवी शर्मा, आयुषी ठाकुर आदि ने अपने भाग वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। जबकि देव ठाकुर, दीपांशु चौहान, कृष्णा यादव, आर्यन सिंह, अनमोल, यश, चमन, आकाश, दीपक, आशीष, दीपांशु, दीपक, देवेश, अनिल शर्मा, देवांश, शिवांग, आयुषी, आरोही, अंकित, अनमोल, वैभव, विशु, दीपांशु, रवि, आकाश, अखिलेश, हिमांशु, गिरिराज, शिवांश, सोहिल, रूही, आरोही आदि ने रजत पदक जीते। इसके अलावा कशिश, उज्ज्वल शर्मा, उज्ज्वल, खुशी, ज्योति, आयुषी, गुड्डू, गौतम, प्रदीप, आशीष, आरजू ढाका आदि ने कांस्य पदक जीते।
इसके साथ व्यक्तिगत वर्ग में विधि कुंडू, अक्षिता तोमर, अंशिका शर्मा, मनीष खान, साइमा खोखर, यश यादव, आकाश यादव, उज्ज्वल यादव, अनिकेत नैन, विशाल धामा, ज्योति चौहान, खुशबू, आराध्या, रुही, यश वत्स, प्रियांशु, दीपांशु, सिवान, फरहान, गुड्डू, निकिता, नेहा आदि ने स्वर्ण पदक जीते। प्रीति नागर ने रजत पदक प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा ने ताईक्वांडो खिलाड़ियों को भविष्य में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता आगामी प्रतियोगिताओं में आधिकारिक रूप से भाग ले सकेंगे। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, सनी तोमर, राष्ट्रीय निर्णायक विधि कुंडू, अक्षिता तोमर, मनीष यादव, नीरज नैन, रविकांत शर्मा, राजेश नैन, उज्ज्वल शर्मा, सोनू यादव, गौतम शर्मा आदि मौजूद रहे।