{"_id":"5b4e469c4f1c1b37748b5699","slug":"201531856540-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य प्रसन्न ऋषि जी महाराज का मंगल प्रवेश . बैंड बाजों के साथ हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य प्रसन्न ऋषि जी महाराज का मंगल प्रवेश . बैंड बाजों के साथ हुआ स्वागत
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में मंगलवार को जैन संत आचार्य प्रसन्न ऋषि जी महाराज ने ससंघ प्रवेश किया। इस दौरान जैन धर्मावलंबियों ने बैंडबाजे से जैन मुनि का स्वागत किया।
जैन संत आचार्य प्रसन्न ऋषि जी महाराज 5500 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 16 वर्ष बाद खेकड़ा पधारे हैं। उनके आगमन की सूचना जैन धर्मावलंबियों को मिली तो वह बैंड बाजों के साथ स्टेट बैंक चौराहे पर एकत्र हो गए। धर्मध्वज के साथ जयकारे लगाए और महाराज श्री को छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में लेकर पहुंचे। रास्तों में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संत का स्वागत किया। जैन मिलन संस्था ने पूरे मार्ग पर तोरण द्वार लगवाए। मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष अजेश कुमार जैन ने किया।
इस मौके पर महाराज श्री ने कहा कि बीता हुआ समय कभी हाथ नहीं आता। जो अच्छे कार्य करने हो शीघ्र करो। ड्यूटी पर जाना, घर के कार्य करना आदि के लिए समय है, लेकिन धार्मिक कार्यों के लिए आज समय नहीं है। उन्होंने समुदाय के लोगों से धर्म कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। जैन मिलन के जनेश्वर दयाल जैन ने बताया कि महाराज श्री रोजाना शाम तीन बजे शंका समाधान के लिए जन समुदाय से मुलाकात करेंगे। शाम को रोजाना संगीतमय आरती होगी। भगवान शांति नाथ विधान होगा। 21 जुलाई को महाराज श्री ससंघ बड़ागांव पहुंचेंगे। वहां श्री कल्याण मंदिर विधान में शामिल होंगे।