फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   करोड़ों का बजट एक दिन में खपाने की तैयारी

करोड़ों का बजट एक दिन में खपाने की तैयारी

Fri, 30 Mar 2018 07:39 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों का बजट एक दिन में खपाने की तैयारी
करोड़ों का बजट एक दिन में खपाने की तैयारी
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग में बच गया हैं दस करोड़ का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभत। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन शनिवार है। बिल बनाने के साथ भुगतान की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। फिर भी पंचायत राज विभाग दस करोड़ रुपये का बजट नहीं खर्च कर पाया है। पूरे साल ग्रामीण शौचालय निर्माण कराने आदि के लिए अफसरों के पास चक्कर लगाते रहे और अफसर कागजी तैयारी में जुट रहे।
पंचायत राज विभाग के बजट का खास पहलू यह है कि पूरे वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभाग को ग्राम निधि में 26 करोड़ 17 लाख 16 हजार, क्षेत्र पंचायत के लिए पांच करोड़ 23 लाख 43 हजार व शौचालयों के निर्माण कराने हेतु 58 करोड़ 89 हजार की धनराशि भेजी गई। यानी कुल 90 करोड़ 29 लाख 59 हजार रुपये विभाग को मिला। इस दौरान विभाग ने विकास कार्यों के नाम पर भरपूर पैसा खर्च कर दिया लेकिन शौचालयों के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया। अब अंतिम दिन शौचालय निर्माण को मिली धनराशि का करीब दस करोड़ रुपये विभाग खपाने की तैयारी में लगा है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि अफसरों के दबाव में वह दिन रात एक कर विभिन्न योजनाओं में बजट का बंदरबांट करने में लगे हैं। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बैंक खुलते ही यह रकम शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

0000
-बैंक बंद होने से ट्रांसफर नहीं हो सका बजट
पंचायत राज विभाग कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की मानें तो दस करोड़ रुपये की धनराशि कोई ज्यादा नहीं है। अगर चार दिन बैंक बंद नहीं रहती तो यह धनराशि बैंक में ट्रांसफर कर लाभार्थियों के खाते में पहुंचा दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed