फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   200 acres of land was lost to Sharda river in Gunhan, farmers are worried

Pilibhit News: गुन्हान में शारदा नदी की भेंट चढ़ गई 200 एकड़ भूमि, किसान परेशान

Sun, 21 Jul 2024 05:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
200 acres of land was lost to Sharda river in Gunhan, farmers are worried
नदी के पार गुन्हान गांव में शारदा द्धारा किया गया कटान।स्रोत:ग्रामीण
कलीनगर/पीलीभीत। शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। नदी के पार गुन्हान गांव की सीमा में शारदा ने कटान कर करीब दो सौ एकड़ जमीन काट दी। किसानों का कहना है कि करीब 16 लोगों के अलावा भूमिधर (पट्टे पर जमीन लेने वाले) किसानों की जमीनें कटी हैं। नदी लगातार कटान करते हुए नेपाल की ओर बढ़ रही है। इससे किसानों में दहशत है। राजस्व प्रशासन ने सर्वे कर अफसरों को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

नोमैंस लैंड से शारदा नदी जनपद की कलीनगर तहसील क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करती है। इसके बाद नदी बरसात के दौरान कभी दाएं तो कभी बाएं किनारे पर तबाही मचाती है। नदी के इस पार दस से अधिक गांव बसे हैं। वहीं, दूसरी ओर तीन गांवों के साथ किसानों की जमीनें हैं। इसमें गुन्हान गांव भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गुन्हान के ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का प्रवाह बढ़ गया था। इससे गांव की आबादी क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचा था। जलस्तर कम होने के बाद नदी ने तेजी से कटान शुरू किया। इसमें गुन्हान छह नंबर के जय प्रकाश, गोवर्धन, सरजू राम, बिल्लू राजभर, मल्ल विश्वास, विश्वजीत मंडल, नौनी गोपाल समेत करीब ग्रामीणों की भूमि कट चुकी है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर राजस्व टीम ने सर्वे किया है। लेखपाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि गुन्हान में करीब 200 एकड़ भूमि का कटान हुआ है। रिपोर्ट बनाकर अफसरों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बमनी के कारण पलट रहा नदी का रुख
ग्रामीणों का कहना है कि नदी कटान कर नेपाल की ओर बढ़ रही है, लेकिन नेपाल में बमनी नदी के कारण नदी का रुख दोबारा जनपद सीमा में गांव की ओर मुड़ रहा है। उनका कहना है कि नदी की दिशा अगर ऐसी ही रही तो इस बार गुन्हान गांव में बड़ा संकट आ जाएगा।

000

गांव में लगा टावर नदी के बीच में पहुंचा
फोटो: 7

गुन्हान गांव में ग्रामीणों की सहूलियत के लिए बीएसएनएल का टावर लगाया गया था। इस बार आई बाढ़ के बाद नदी का पानी गांव में घुस गया। आबादी के किनारे लगा टावर नदी के बीच में पहुंच गया। विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। बरसात बाद टावर का स्थान बदलने की बात कही जा रही है

नदी के पार गुन्हान गांव में शारदा द्धारा किया गया कटान।स्रोत:ग्रामीण

नदी के पार गुन्हान गांव में शारदा द्धारा किया गया कटान।स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed