फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो खाद दुकानों का लाइसेंस होगा निलंबित, एक का निरस्त

दो खाद दुकानों का लाइसेंस होगा निलंबित, एक का निरस्त

Mon, 17 Dec 2018 06:11 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
दो खाद दुकानों का लाइसेंस होगा निलंबित, एक का निरस्त
खाद दुकानों का लाइसेंस होगा निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले के दो खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित और एक दुकान का लाइसेंस निरस्त होगा। दरअसल, डीएम के निर्देश पर 22 नवंबर को जिलेभर में नकली बीज और खाद की बिक्री रोकथाम को लेकर हुई छापामारी के दौरान 56 दुकानों से 35 नमूने भरे गए थे। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा गया। जिला कृषि अधिकारी डॉॅ विनोद यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान साधन सहकारी समिति पीलीभीत के यहां मिले 20 मोनोजिंक के पैकेट अभिलेखों में दर्ज नहीं मिले थे। साधन सहकारी समिति न्यूरिया पर कोई भी कर्मचारी उपस्थिति नहीं मिला था, जबकि समिति में 190 बोरी डीएपी व 757 बोरी यूरिया की रखी मिली थी। टनकपुर हाईवे स्थित चौधरी फर्टिलाइजर्स के यहां एक्सपायरी कीटनाशक दवाएं मिलने पर उनको सील कर सभी को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा गया। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में आख्या नहीं देने पर सोमवार को साधन सहकारी समिति पीलीभीत व न्यूरिया का लाइसेंस निलंबित करने की संतुति की गई है। इसके साथ ही जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चौधरी फर्टिलाइजर्स का लाइसेंस निरस्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed