{"_id":"5ba2a51d867a557fe97861a2","slug":"191537385757-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लक्षण के चलते मन्दिरो में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लक्षण के चलते मन्दिरो में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर के जैन मन्दिरों में दस लक्षण पर्व के छठे दिन नित्य नियम सामूहिक पूजन के बाद कल्याण मन्दिर विधान का आयोजन किया।
खेकड़ा नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दस लक्षण पर्व के छटे दिन बुधवार को ब्रहमचारी अक्षय कुमार जैन के सानिध्य मे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्व प्रथम नित्य नियम सामूहिक पूजन के बाद कल्याण मंदिर विधान के साथ अघर्य चढ़ाए। इसके पश्चात ब्रह्मचारी अक्षय कुमार जैन ने कल्याण मन्दिर विधान पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रवीन जैन, विरेंद्र कुमार जैन, ऊषा जैन, उर्मिला जैन, दीपा जैन, बीना जैन, रीना जैन आदि रहे। रात्रि में शास्त्र प्रवचन, प्रश्र मंच एवं तमोला गेम का आयोजन हुआ। इसके अलावा नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर, बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर, अतिशय क्षेत्र पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर समेत क्षेत्र के सभी मन्दिरों में दस लक्षण पर्व के चलते श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।