फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नमाज अदा कर बोले...ईद मुबारक

नमाज अदा कर बोले...ईद मुबारक

Sun, 17 Jun 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
नमाज अदा कर बोले...ईद मुबारक
शहर के ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में शनिवार सुबह से ही नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ईद की नमाज के वक्त तक ईदगाह व मस्जिदों के आसपास की सड़कों पर नमाजियों की कतारें लग गई। शनिवार को तय वक्त पर शहर के ईदगाह व मस्जिदों में ईद उल फित्र की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। लोगों ने हाथ उठाकर मुल्कों मिल्लत, भाईचारा, एकता की दुआएं मांगी। लोगों ने एकदूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

इधर शहर के ईदगाह में शाही इमाम हजरत मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने नमाज अदा कराई। हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां की मस्जिद में हाफिज अब्दुल हफीज मियां, दरगाह अल्लाहू मियां में मौलाना हसन कदीरी, हैदरी मस्जिद में मौलाना रईस अहमद, ऊंची मस्जिद में हाफिज मेराजउद्दीन शम्सी, पुलिया वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद फुरकान शम्सी, मस्जिद खालिद बिन वलीद में मौलाना मोहम्मद आरिफ, नूरी मस्जिद पंजाबियान में हाफिज मोहम्मद अहमद ने नमाज अदा करवाई। इसके अलावा मस्जिद मोहद्दिस सूरती, हाजी हिदायत रसूल, मौला बख्श, सूफी अनवर अली, मोटा पाकर, बादशाह बेगम, खकरा, फीलखाना, पंजाबियान, मदीनाशाह, सलमानियान, मनिहारान तथा मस्जिद मौला अली समेत शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

00
कैंप लगाकर दी ईद की मुबारकबाद
ईदगाह के बाहर नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए कैंप में डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, एडीएम बृजकिशोर बृजकिशोर, देवेंद्र प्रताप मिश्र, एएसपी रोहित मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से लगाए गए कैंप में अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जीलानी, अनिल महेदू्र, राजेश अग्रवाल, संजय पांडे, अकलीम अहमद, विपिन मिश्रा, मनोज मिश्रा, सपा के कैंप में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव आदि व कांग्रेस के कैंप में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, सैय्यद तौकीर अहमद नकवी आदि ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
16 पीबीटीपी 11,12,16,17, 18
कस्बों और गांवों में भी मनाया भाईचारे का त्योहार
पूरनपुर। ईदगाह में जामा मस्जिद में इमाम हाफिज मोहम्मद सलीम खां ने, रजा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद जकी खां, मदीना मस्जिद में मौलाना मोहम्मद नूर हसनी ने ईद की नमाज पढ़ाई। ईदगाह मैदान के समीप ईद मिलन शिविर लगाया गया। एसडीएम जेपी चौहान, सीओ अनुराग दर्शन, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, व्यापारी नेता हाजी लाडले, तौफीक अहमद कादरी, पूर्व विधायक पीतमराम, गोपाल कृष्ण सक्सेना ने एकदूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
बीसलपुर। नगर के पुराने ईदगाह पर मौलाना अखलाक ने ईद की नमाज अदा कराई। नए ईदगाह में मौलाना आसिफ रजा, एक मीनार मस्जिद में काजी बख्त्यार हुसैन, जामा मस्जिद में मौलाना खुरशीद, बुजकसावन मस्जिद में काली मुश्ताक, काजियान मस्जिद में हाफिज अब्दुल खालिक, मस्जिद अलमदीना में मौलाना अफसर खां नूरी ईद की नमाज पढ़ाई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू, चेयरमैन नूर अहमद अंसारी , हाजी अशरफ कुरैशी, गुल्लू पहलवान, हाजी शमसाद अहमद, अली हसन अंसारी व हाजी रिजवान हुसैन के आवासों पर ईद मिलन समारोह हुए।
अमरिया। तहसील क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कस्बे की ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना नदीम रजा ने ईद की नमाज अदा कराई। मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
शेरपुरकलां। कस्बे के ईदगाह में जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज कारी अब्दुल मुस्तफा व कुरैशियान मस्जिद में पेश इमाम मौलाना साजिद रजा खां ने ईद की नमाज पढ़ाई। बाजार के मैदान में मेला भी लगा।
माधोटांडा। ईद उल फितर के मौके पर कस्बे की तीनों मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बरखेड़ा। कस्बे के ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। कौम व मुल्क की तरक्की की दुआएं मंागी। नगर पंचायत चेयरमैन के पति व पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद समेत लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
परेवा वैश्य। क्षेत्र में धूमधाम से ईद उल फितर मनाया गया। परेवा की जामा मस्जिद में हाफिज कारी हाशिम रजा, गड़ी की नूरी मस्जिद में हाफिज हामिद रजा खान व बीच वाली मस्जिद में हाफिज सलमान रजा ने ईद की नमाज पढ़ाई। ईद गाह के पास लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
जहानाबाद। कस्बे के ईदगाह में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शाकिर रजा ने ईद की नमाज अदा कराई। मुल्क व कौम के लिए दुआएं मांगी।
दियोरिया। कस्बे के ईदगाह में मौलाना दीन मोहम्मद, सुजनी में मुर्तजा हसन ने नमाज पढ़ाई। गाव गंझेड़ी व टेहरी में भी धूमधाम से ईद मनाई गई।
चुर्रासकतपुर। कस्बे के अलावा, मीरपुर वाहनपुर, रिछोला सबल, रिछुलिया, महादेवा, राजूपुर कुंडरी, अभयपुर चैना नकटी, सायर और मुसेली आदि गंावों में ईद उल फितर मनाया गया।

भगवंतापुर। गांव की मस्जिद में मौलाना समीम अहमद ने ईद की नमाज पढ़ाई। लोगों ने एकदूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
जोगराजपुर। कस्बा की मस्जिद में नियाज अहमद, गांव गोरा की जामा मस्जिद में मोहम्मद कमर, नूरी मस्जिमद में हाफिल बलीउल्ला, गांव रायपुर की कदीरी मस्जिद में मौलाना आमिर रजा, जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद रईस अहमद ने ईद की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed