{"_id":"5abe45324f1c1bce618b4793","slug":"191522418994-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के निकाली बालाजी की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के निकाली बालाजी की शोभा यात्रा
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली बालाजी की शोभायात्रा
30 पीबीटीपी 5
बीसलपुर। नगर में शुक्रवार को अपराह्न दो बजे हनुमान बालाजी की शोभा यात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई।
जानकी रतन मंदिर से अपराह्न दो बजे शुरू हुई हनुमान बालाजी की शोभा यात्रा में ठेलों पर बालाजी, राधाकृष्ण, शंकर और हनुमान की झांकियां बेहद आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शाम को शोभायात्रा पुन: जानकी रतन मंदिर में आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा वाले मार्गों पर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई कराई थी और मार्गों के दोनों और चूना डलवाया था। शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के महंत लखनलाल मिश्रा ने किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभायात्रा के साथ आयोजन समिति के राम गुप्ता, हरीओम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शीतल गुप्ता और प्रांजल मिश्रा आदि चल रहे थे।
----