{"_id":"5aa2db1e4f1c1ba3758b4897","slug":"191520622366-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन कटवाये जाने को लेकर शिक्षको ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन कटवाये जाने को लेकर शिक्षको ने किया हंगामा
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
वेतन काटने पर हंगामा
खेकड़ा। नगर स्थित एमएम इंटर कालेज के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर जानबूझ कर वेतन काटने का आरोप लगाकर हंगामा किया। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे नगर स्थित एमएम इंटर कालेज के शिक्षक प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर के आफिस के बाहर इकट्ठा हो गए। उन्होंने कहा कि उनका वेतन क्यों काटा गया है। जिस दिन राष्ट्रीय त्योहारों का अवकाश रहा और वेतन संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना कालेज में चला था, उसका वेतन काट दिया गया। आरोप प्रत्यारोप के बीच प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों में जमकर नोकझोंक भी हुई। प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने वेतन नहीं कटवाया है। जो भी वेतन कटा है, वह अधिकारियों ने काटा है। शिक्षकों ने कहा कि उनका कटा वेतन नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान राजेश कुमार गौड, नीरज वत्स, अरूण शर्मा, हरिप्रकाश शर्मा, सुधीर यादव, श्रवण कुमार, देवदत्त शर्मा, रघुनाथ शर्मा, राजेश शर्मा समेत सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।