फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिक्षक की आत्महत्या के मामले में शैक्षणिक कार्य ठप्प रख माशिसं के आहवान पर माध्यमिक स्कूलों में कलमबंद हडताल पर रहे शिक्षक

शिक्षक की आत्महत्या के मामले में शैक्षणिक कार्य ठप्प रख माशिसं के आहवान पर माध्यमिक स्कूलों में कलमबंद हडताल पर रहे शिक्षक

Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की आत्महत्या के मामले में शैक्षणिक कार्य ठप्प रख माशिसं के आहवान पर माध्यमिक स्कूलों में कलमबंद हडताल पर रहे शिक्षक
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बुलंदशहर के एक कॉलेज के शिक्षक की आत्महत्या से नाराज होकर बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने कलमबंद हड़ताल रखी। नगर स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने बैठक कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मेरठ के इंचौली निवासी बिजेंद्र कुमार का माध्यमिक शिक्षा आयोग से बुलंदशहर के पब्लिक इंटर कॉलेज जौलीगढ़ में शिक्षक के पद पर चयन हुआ था। आरोप है कि ज्वाइनिंग के नाम पर डीआईओएस, कॉलेज प्रबंधक और विभाग के दो बाबुओं ने चार लाख रुपये वसूले । इसके बाद वेतन निकालने के नाम पर दोनों बाबुओं व प्रबंधक द्वारा 50 हजार की मांग की जा रही थी। बिजेंद्र का वेतन भी रोक दिया था। वेतन नहीं मिलने पर शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य ठप रहा। इस दौरान गजे सिंह दहामा, राजेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, डॉ. प्रशांत जैन, उमेश चौहान, अवनीश कुमार, दीपक शर्मा, कंवर पाल सिंह, जयवीर सिंह, पन्ना लाल, राजकुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed