फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पब्लिक को रोकें या बाघ को पकड़े वनकर्मी

पब्लिक को रोकें या बाघ को पकड़े वनकर्मी

Wed, 30 Aug 2017 05:45 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
पब्लिक को रोकें या बाघ को पकड़े वनकर्मी
पीलीभीत। 20 दिन बाद भी खूनी बाघ को वन विभाग नहीं पकड़ पाया है। मनाही के बाद भी ग्रामीण अभियान क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। ऐसे में वन विभाग को उन्हें रोकने में काफी समय बर्बाद हो रहा है। वहीं किसान अपनी फसल बर्बाद होने की आशंका के चलते खेतों में जाने से खुद को नहीं रो पा रहे हैं।
विज्ञापन

अमरिया के हिमकनपुर और बेहरी गांव के मध्य पिछले 20 दिनों से घूम रहे बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग एवं विशेषज्ञों की बड़ी टीम लंबे तामझाम के साथ जुटी हुई है। कई प्रयास के बाद भी बाघ पकड़ में नहीं आ रहा है। पिछले दो दिनों में बाघ ने न तो कोई पड्डा मारा है और न ही वह दिखाई दिया। संभावना जताई जा रही है कि बाघ ने गन्ने अथवा जंगल घास, झाड़ियों में ही छुपा है।
विज्ञापन

00000
पस्त होने लगे टीम के हौसले
खूनी बाघ को पकड़ने के लिए लगी टीमों को 20 दिन बाद भी सफलता नहीं मिली है। प्रतिदिन सुबह चार बजे से क्षेत्र में पहुंचकर उसकी खोजबीन करने और कोई नतीजा न निकलने से अब सर्च अभियान उबाऊ होता जा रहा है साथ ही टीम के सदस्यों के हौसले भी पस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
फसल मुआवजे पर अब तक फैसला नहीं
बाघों को पकड़ने के लिए चलने वाले अभियान में फसलों को नुकसान होता है। इसके चलते ही पिछले दिनों टंडोला के निकट किसानों ने हाथियों को गन्ने के खेत में घुसाने से रोक दिया था। इसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के बाद प्रशासन ने यह दावा किया था कि फसल मुआवजा की स्वीकृति दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन 15 दिन बाद भी अभियान के दौरान होने वाले फसल नुकसान का मुआवजा देने की स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे में वनविभाग की टीम को किसान अभी भी खेतों में जाने से रोक रहे हैं और इसके चलते ही शायद अभियान को सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed