{"_id":"594e4ef34f1c1b58248b4676","slug":"191498304243-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी 30 जून तक करें लक्ष्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी 30 जून तक करें लक्ष्य पूरा
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने शनिवार को कृषि उपसंभाग कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक लेकर धान का बीज 30 जून तक हर हालत में बेचने के निर्देश दिए है।
कृषि उपनिदेशक डीवी सिंह ने पिछले सप्ताह यहां के राजकीय कृषि बीज भंडार में 75 क्विंटल धान का बीज भिजवाया था और यहां के सभी नौ कर्मचारियों को आठ आठ क्विंटल धान का बीज बेचने का निर्देश दिया है। कर्मचारियों ने अभी तक धान का बीज बेंचना शुरू भी नहीं कर पाया है। धान के बीज की बिक्री न होते देख जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने शनिवार को कृषि उपसंभाग कार्यालय के सभागार में कर्मचारियों की बैठक लेकर 30 जून तक हर हालत में आवंटित लक्ष्य के अनुसार धान के बीज की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में अधिकांश किसानों के खेतों में धान की पौध तैयार हो चुकी है और कुछ किसानों के खेतों में धान की रोपाई शुरू भी हो चुकी है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में गन्ने की खेती अधिक होती है। कर्मचारियों ने कहा कि अब धान के बीज की बिक्री होना काफी मुश्किल है। जिला कृषि अधिकारी ने कर्मचारियों के इस तर्क को अमान्य करते हुए बीज बिक्री में डट जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सोयाबीन और तिल के किट वितरण कार्य की भी समीक्षा की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि अभी तक मात्र 50 फीसदी किटों का वितरण हो पाया है, इस पर उन्हेांने नाराजगी जताई और 30 जून तक हर हालत में शतप्रतिशत वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक विकास अधिकारी भगवान सहाय बघेल, बीटीएम अनिल वर्मा, राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी संजीव मौर्य, प्राविधिक सहायक संजीव गंगवार, एसएमएस सियाराम, गंगाराम और दुर्गपाल मौर्य समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।