फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   187-page charge sheet filed against accused in girl's rape case.

Pilibhit News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ 187 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Wed, 08 Jul 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
187-page charge sheet filed against accused in girl's rape case.
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 21 दिन के भीतर न्यायालय में 187 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। विवेचना पूरी कर विधिक राय लेने के बाद आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। पुलिस अब इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर रही है, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 जून को नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पड़ोसी गांव निवासी आरोपी मोहम्मद उमर ने बच्ची को अपने घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने के डेढ़ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने मामले की जल्द विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने तीन दिन पूर्व विवेचना पूरी कर विधिक राय के लिए भेजी थी। सोमवार को विधिक राय पूरी होने के बाद मंगलवार को चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले में शुरू से ही गंभीरता बरती गई। आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है। मामले में फास्ट्रैक कोर्ट से सुनवाई के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed